राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण हेतु वन कार्मिक साइकिल यात्रा पर

  • bikanerdailynews
  • 25/10/2021
  • Comments Off on राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण हेतु वन कार्मिक साइकिल यात्रा पर
0 0
Read Time:1 Minute, 48 Second

राजस्थान में पर्यावरण संरक्षण हेतु वन कार्मिक साइकिल यात्रा पर

राजस्थान में वन एवं पर्यावरण के संरक्षण हेतु ग्रीन अश्वमेघ के नाम से 07 अक्टूबर, 2021 को पाली जिले से प्रारम्भ की गई साईकिल यात्रा दिनांक 25 अक्टूबर, 2021 को बीकानेर पहुंची। उक्त यात्रा वन विभाग, राजस्थान सरकार में कार्यरत कार्मिक अभिनव भारती द्वारा आरम्भ की गई। उक्त कार्मिक द्वारा सम्पूर्ण राजस्थान में साईकिल से यात्रा कर शैक्षणिक संस्थाओं में पर्यावरण संरक्षण के लिए विद्यार्थियों को प्रोत्साहित करने का कार्य किया जाएगा।


मीडिया प्रभारी डाॅ. बिट्ठल बिस्सा ने बताया कि महाराजा गंगा सिंह विश्वविद्यालय, बीकानेर परिसर में साईकिल यात्रा पहुंचने पर माननीय कुलपति प्रो. विनोद कुमार सिंह एवं पर्यावरण विज्ञान विभागाध्यक्ष प्रो. अनिल कुमार छंगाणी द्वारा पुष्पमाला, शाॅल एवं प्रतीक चिह्न प्रदान कर उक्त यात्रा का स्वागत किया गया। इस अवसर पर विश्वविद्यालय परिसर में स्थित ऑक्सीजन जोन में पीपल के पौधे लगाये गए।

bikanerdailynews

freelancer