
बीकानेर के नाल पुलिस थाना क्षेत्र के गेमनापीर रोड पर अर्द्धनिर्मित मकान के अंडरग्राउण्ड में संगीन हालातों में मिली महिला की लाश की शिनाख्त होने के बाद अब मामले की गुत्थी सुलझ सकती है।
थानाप्रभारी विक्रम सिंह चारण के अनुसार, मृतका की पहचान पंडित धर्म कांटा, अहमदी मस्जिद के पास प्रताप बस्ती की रहने वाली निशा नायक के रूप में हुई है। मृतका का ससुराल नागौर में है। इस वारदात में अब अहम सुराग जुटा लिया है। जल्द ही वारदात का राजफाश कर दिया जाएगा।
अभय इंडिया के अनुसार मामले में संदिग्ध के रूप में मृतका के पति सहित दो– तीन जनों को राउण्डअप किया है। उनसे पूछताछ चल रही है।
आपको बता दें कि किन्हीं अज्ञात हत्यारों ने महिला की निर्ममता से हत्या कर दी और लाश को गेमनापीर रोड़ के एक अर्द्धनिर्मित मकान के अंडरग्राउंड में फेंक दिया। मृतका की शिनाख्त नहीं होने के कारण पुलिस की जांच आगे नहीं बढ़ पा रही थी। लेकिन रविवार को पुलिस ने पुख्ता तौर पर पता लगा लिया कि मृतका निशा नायक थी।